Connect with us

उत्तराखंड

सिद्धबली पुल के नीचे नहाने गए युवक की डूबने से मौत,दो माह में तीसरी घटना

Ad ADVERTISEMENTS Ad

कोटद्वार-कोटद्वार के सिद्धबली पुल के नीचे खोह नदी में डूब कर एक युवक की मौत हो गई।दो माह में लगभग 3 मोत हो चुकी हैं और तीनों सिद्धबली पुल के नीचे ही हुई है….मौके पर पहुँची एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर शव को बाहर निकाला। कोटद्वार कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक रियाज अहमद के मुताबिक आज दोपहर नजीबाबाद निवासी अफसान अपने दो साथियों के साथ कोटद्वार घूमने आया था,

इस दौरान वह खोह नदी की ओर चले गए। जहाँ अफसान नहाने के नदी में पहुँचा तो वह वहाँ अचानक डूब गया। लोगों के शोर मचाने पर मौके पर पहुँची एसडीआरएफ और पुलिस टीम ने शव को बाहर निकाला। जिसके बाद उसे बेस अस्पताल लाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

More in उत्तराखंड

Trending News