Connect with us

उत्तराखंड

कुठालगेट के पास से मिल रही अवैध खनन की शिकायत पर चला प्रशासन का हंटर, जेसीबी,पोकलैण्ड सहित 4 वाहन सीज 7.20 लाख का जुर्माना

Ad ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून-जिलाधिकारी सविन बसंल को लगातार कुठालगेट के समीप जिला अवैध खनन करने की शिकायतें मिल रहीं थीं।जिलाधिकारी ने खनन की शिकायतों के निवारण के लिए सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों की टीम गठित कर कार्यवाही करने के आदेश जारी किए।

एसडीएम मसूरी के नेतृत्व में जिला प्रशासन पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की…. मौके से अवैध खनन में सलिंप्त जेसीबी, पोकलैण्ड मशीन और खनन का परिवहन कर रहे 2 पिकअप को मौके पर ही सील कर कुठालगेट पुलिस चौकी में खड़ा कर दिया। 7.20 लाख का अर्थदण्ड की कार्यवाही भी की गई है।वाहन स्वामियों पर भी मुकदमे दर्ज किये गए हैं।

More in उत्तराखंड

Trending News