Connect with us

उत्तराखंड

कोटद्वार के मानपुर में सरकारी काम मे बाधा उत्पन्न करने के मामले में 2 नामजद व अन्य 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज-देंखे वीडियो

Ad ADVERTISEMENTS Ad

कोटद्वार-कोटद्वार के मानपुर में वार्ड 17 मे रहने वाले विजयपाल सिंह,अमित खत्री व अन्य 5 से 6 लोगों के खिलाफ सरकारी काम मे व्यवधान उत्पन्न करने पर मुकदमा दर्ज करवाया गया है।मामला मानपुर का है।मानपुर में सड़क पर एंगल लगा देने से रास्ता बाधित हो रहा है।तहसील की टीम तहसीलदार साक्षी के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने गई थी

जिसकी शिकायत मोहल्ले वालों ने तहसील में की ओर शिकायत मिलने पर तहसीलदार साक्षी अपनी टीम के साथ मौके पर गईं।आरोपी परिवार मरने मारने पर उतारू हो गया और सरकारी काम मे बाधा डालने व गाली गलौज करने लगा।तहसील कर्मी की गाड़ी का शीशा तोड़ दिया।नायब तहसीलदार ने कोटद्वार थाने में तीन की नामजद व अन्य कई लोगों के खिलाफ तहरीर दे दी है।

नायब तहसीलदार मनोहर सिंह नेगी ने बताया कि धक्का मुक्की करते हुए सीमेंट की ईंट से मारने का प्रयास किया।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More in उत्तराखंड