Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

उत्तराखंड

70 ग्राम अवैध चरस के साथ नशा तस्कर जौनपुर निवासी को कोटद्वार पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Ad

कोटद्वार-पौड़ी गढ़वाल के एसएसपी लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में बढते नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने व आगामी लोक सभा चुनाव में नशा तस्करी की रोकथाम के लिये पौड़ी पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों पर शिकंजा कसा जा रहा है, नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जा रही है।

कोतवाली कोटद्वार पुलिस ने चैकिंग के दौरान अभियुक्त अभिषेक पुत्र मनोज, निवासी जोनपुर कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल एवं उसके साथी विधि विवादिक किशोर को ऑचल डेरी कोटद्वार के पास से वाहन संख्या UK 12B 1444 (मो0सा0) में 70 ग्राम अवैध चरस का परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में वाहन को सीज करते हुये अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली कोटद्वार में NDPS के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त अभिषेक को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। साथ ही अभियुक्त के साथी विधि विवादित किशोर को माननीय न्यायालय किशोर न्याय बोर्ड पौडी के समक्ष पेश किया जा रहा है।

More in उत्तराखंड

Trending News