Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

उत्तराखंड

23 वर्षीय महिला की गेंहू काटने की मशीन में फंसा दुपट्टा,गला घुट जाने से हुई मौत

Ad

कोटद्वार-कोटद्वार कोतवाली को बेस हॉस्पिटल से देर रात सूचना मिली कि पलक गुसाईं उम्र 23 वर्ष का गेहूं काटने की मशीन की चपेट में आने से उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार निहारिका सेमवाल ने बताया कि पलक गुसाईं नाम की महिला का दुपट्टा गेहूं काटने की मशीन में फंसने से वो मशीन की चपेट में आ गई।

महिला की एक वर्ष पहले ही शादी हुई थी। घायल महिला को उपचार के लिए बेस हॉस्पिटल लाया गया, जहा से उसे बिजनौर रैफर किया गया। बिजनौर हॉस्पिटल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। जिसके बाद पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है।

More in उत्तराखंड

Trending News