Connect with us

ब्रेकिंग न्यूज

कंगना के दफ्तर पर चला BMC का बुलडोजर, थोड़ी देर में मुंबई पहुंचेंगी एक्ट्रेस

Ad ADVERTISEMENTS Ad

कंगना रनौत को उद्धव सरकार से पंगा लेना महंगा पड़ गया है. बीएमसी ने बांद्रा वेस्ट के पाली हिल रोड पर स्थित कंगना रनौत के दफ्तर के अवैध निर्माण को तोड़ दिया गया है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को उद्धव सरकार से पंगा लेना महंगा पड़ गया है. बीएमसी ने बांद्रा वेस्ट के पाली हिल रोड पर स्थित कंगना रनौत के दफ्तर के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया. बीएमसी की टीम जेसीबी और मजदूरों के साथ कंगना के दफ्तर पहुंची और अवैध निर्माण को तोड़ा गया. इस बीच कंगना ने बीएमसी की टीम को बाबर की सेना कहा है.

बीएमसी की इस कार्रवाई के खिलाफ कंगना ने बॉम्बे हाई कोर्ट में अर्जी दायर की है. कंगना की ओर से रिजवान सिद्दीकी ने अर्जी दाखिल की, जिस पर सुनवाई शुरू हो गई है. कंगना के वकील रिजवान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई में शामिल हो रहे हैं.

कंगना बोलीं- कोई अवैध निर्माण नहीं

इस बीच कंगना रनौत ने कहा कि मेरे घर में कोई अवैध निर्माण नहीं है, कोरोना के कारण सरकार ने भी 30 सितंबर तक किसी भी निर्माण को गिराने पर पर प्रतिबंध लगाया है, बॉलीवुड अब देख सकता है कि फासीवाद क्या होता है.

ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर पर अवैध निर्माण

बीएमसी अफसरों ने आजतक से कहा कि कंगना के दफ्तर के अंदर कई अवैध निर्माण किए गए हैं और इसलिए कार्रवाई की जा रही है. बीएमसी का दावा है कि ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर पर कई अवैध निर्माण किए गए हैं. इन्हें तोड़ने के लिए बीएमसी की टीम जेसीबी और मजदूरों की टीम लेकर पहुंची थी.

Continue Reading
You may also like...

More in ब्रेकिंग न्यूज

Trending News