Connect with us

उत्तराखंड

जवाहरनवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए 28 को होगी परीक्षा

Ad ADVERTISEMENTS

पौड़ी गढ़वाल/कोटद्वार-जनपद पौड़ी गढ़वाल के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय खैरासैंण  ( सतपुली) में सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 में प्रवेश के लिए परीक्षा तिथि 28 नवम्बर 2026  को  निर्धारित की गई है । यह प्रवेश परीक्षा जनपद के 15 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा के लिए 1431 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। दुगड्डा ब्लॉक से सबसे अधिक 205 छात्रों एवं कल्जीखाल ब्लॉक से सबसे कम 44 छात्रों ने प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार ने  बताया कि आवेदक विद्यार्थी प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते है। विद्यार्थी का परीक्षा केंद्र पर 28 नवम्बर 2026 को प्रात: दस बजे पहुंचना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि खिर्सू ब्लॉक से 144, कोट से 45, पौड़ी से 66, कल्जीखाल से 44, पाबौ से 123, थलीसैंण से 137, बीरोखाल से 101, नैनीडांडा से 81, द्वारीखाल से 103, दुगड्डा से 205, जयहरीखाल से 64, एकेश्वर से 71, पोखड़ा से 53, रिखणीखाल से 94, यमकेश्वर से 100 विद्यार्थियों ने प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया है। प्रधानाचार्य ने बताया कि जीआईसी श्रीनगर, जीआईसी कोट, जीआईसी पौड़ी, जीआईसी कांसखेत, जीआईसी पाबौ, जीआईसी थलीसैंण, जीआईसी बीरोंखाल, जीआईसी धुमाकोट, जीआईसी सिलोगी, जीआईसी कोटद्वार, जीजीआईसी लैंसडौन, जीआईसी पोखड़ा, जीआईसी रिखणीखाल, जीआईसी लक्ष्मणझूला को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। प्रधानाचार्य ने बताया कि अभ्यर्थी को आधार कार्ड एवं निवास प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य है। यदि अभ्यर्थी की जन्मतिथि आवेदन पत्र एवं आधार कार्ड में भिन्न है तो जन्मतिथि के लिए जन्म प्रमाण पत्र/स्कूल पहचान पत्र/अन्य प्रमाण पत्र अभ्यर्थी साथ लाएं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखंड