Connect with us

उत्तराखंड

लैंसडाउन में ज्वैलरी शॉप में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 16 वर्षीय किशोर के पास हुआ माल बरामद

Ad ADVERTISEMENTS

लैंसडाउन-पौड़ी पुलिस ने लैंसडाउन में ज्वैलरी शॉप में हुई चोरी की वारदात का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। दुकान का ताला तोड़कर लाखों के आभूषण चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक 16 वर्षीय विधि विवादित किशोर को संरक्षण में लिया है। खास बात यह है कि पुलिस ने चोरी किए गए सभी आभूषण भी बरामद कर लिए हैं।


17 नवंबर को लैंसडाउन निवासी रितिक शाह ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर ने उनकी ज्वैलरी की दुकान का ताला तोड़कर सोने की परत चढ़े कई आभूषण चोरी कर लिए हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार ने पुलिस को जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे दर्जनों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई।
पुलिस की जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर महज 24 घंटे के भीतर जयहरीखाल रोड स्थित नागेश्वर मंदिर के पास से 16 वर्षीय किशोर को संरक्षण में लिया गया। उसके कब्जे से चोरी किए गए सभी आभूषण बरामद कर लिए गए हैं।
बरामद आभूषणों में सात नेकलेस, दो रानीहार, दो नथ, एक बुलाक और एक लॉकेट शामिल हैं। फिलहाल पुलिस द्वारा किशोर को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड