Connect with us

उत्तराखंड

40 हजार से ज्यादा की आबादी का संपर्क टूटा कोटद्वार से,वैकल्पिक मार्ग के बहने से भावर वासियों का जनजीवन अस्त व्यस्त

Ad ADVERTISEMENTS Ad


कोटद्वार-कोटद्वार भावर क्षेत्र का एक बार फिर बाजार से संपर्क टूट चुका है….पिछली बरसात में मालन नदी पर बना पुल ढह गया था तो वहीं अब नदी पर बना वैकल्पिक मार्ग भी ध्वस्त हो गया है…देर रात से हो रही भारी बारिश के चलते नदी पर हयूम पाइप से बना वैकल्पिक रास्ता भी अब नदी में ढह गया…

भाबर क्षेत्र की 40 हजार से ज्यादा आबादी का फिर से कोटद्वार से संपर्क कट चुका है।जिससे आम जनजीवन अस्तव्यस्त हो चुका है…लोगों में सरकार को लेकर नाराजगी देखने को मिल रही है।वही कुछ लोग नदियों में जाने से बाज नही आ रहे हैं।नदियां उफान पर हैं ऐसे में कोई घटना घट सकती है।

More in उत्तराखंड