उत्तराखंड
कोटद्वार पुलिस का सुपर एक्शन,कुछ ही घंटों में ढूंढे गुम हुए 4 लाख,युवकों ने जताया आभार

कोटद्वार में पुलिस की तत्परता और जिम्मेदारी का एक सराहनीय उदाहरण देखने को मिला। लकड़ी पड़ाव निवासी आकिब खान और मोहम्मद जीशान, आईडीबीआई बैंक की देवी रोड शाखा से चार लाख रुपये निकालकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल के बैग में रखा रुपयों से भरा थैला कहीं रास्ते में गिर गया।
रकम खोने की सूचना मिलते ही कोटद्वार पुलिस हरकत में आई। तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस टीम को सीसीटीवी फुटेज की जांच और धनराशि की तलाश में लगाया गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई का नतीजा रहा कि कुछ ही घंटों के भीतर पूरी चार लाख रुपये की रकम बरामद कर शिकायतकर्ताओं को सुरक्षित वापस सौंप दी गई। अपनी खोई हुई रकम वापस मिलने पर दोनों युवकों ने कोटद्वार पुलिस का आभार व्यक्त किया।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
