उत्तराखंड
पैठाणी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बोलेरो से 20 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

पौड़ी पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत जनपदभर में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में थाना पैठाणी पुलिस ने बनास तिराहा, राष्ट्रीय राजमार्ग पर चेकिंग के दौरान एक सफेद बोलेरो वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से 20 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसमें ‘सोलमेट ब्लैक स्पेशल’ व्हिस्की की 60 बोतलें और 360 अद्दे शामिल थे।
पुलिस ने मौके से सूरज सिंह नेगी और अर्जुन सिंह को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 और 72 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। बरामद शराब और बोलेरो वाहन को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जनपद में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
