Connect with us

उत्तराखंड

टीबी मुक्त भारत अभियान: दुगड्डा में विशेष स्क्रीनिंग शिविर आयोजित, 73 लोगों का हुआ एक्स-रे

Ad ADVERTISEMENTS Ad

टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विकासखंड दुगड्डा के दुर्गापुर-सिम्बलचौड़ क्षेत्र में विशेष जागरूकता एवं टीबी एक्स-रे स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर के दौरान ग्रामीणों को टीबी के लक्षण, बचाव और समय पर जांच व उपचार के महत्व की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कुल 73 लोगों की टीबी एक्स-रे जांच की, वहीं संभावित मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी प्रदान किया गया।

स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार टीबी एक पूरी तरह से उपचार योग्य बीमारी है और समय पर पहचान तथा नियमित दवा सेवन से इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। सरकार की ओर से मरीजों को निःशुल्क जांच, दवाइयां, परामर्श और पोषण सहायता भी उपलब्ध कराई जा रही है।

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. पारुल गोयल ने बताया कि 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जनपद के उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में लगातार स्क्रीनिंग और जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिले के 762 लक्षित गांवों में से अब तक 478 गांवों में विशेष शिविर आयोजित किए जा चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि अभियान का मुख्य उद्देश्य टीबी की समय रहते पहचान कर प्रभावी उपचार सुनिश्चित करना और जनपद को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ना है।

More in उत्तराखंड

Trending News