Connect with us

उत्तराखंड

जब निगम के कर्मचारी डाल ही रहे प्लॉटों में कूड़ा,कैसे सुधरेगी सफाई व्यवस्था

Ad ADVERTISEMENTS

कोटद्वार-कोटद्वार नगर निगम के द्वारा जौनपुर में बनी नाली को साफ करवाने के लिए कई बार कहना पड़ा आते जाते वहाँ से गंदी बदबू आ रही थी जिसके चलते बीमारी फैलने का खतरा भी बना हुआ था।नाली से निकला हुआ मलवा कई दिन तक सड़क के दोनों और पड़ा रहा जिसके लिए एक बार फिर नगर निगम को नींद से जागना पड़ा।

वही आज सड़क के दोनों और पड़े हुए मलवे को हटाने आये निगम के कर्मचारियों के द्वारा उसे वहीं पास में खाली पड़े प्लॉट में फेंका जा रहा था।जहां एक और निगम लोगों को सफ़ाई के लिए जागरुक करमें का दावा करता है।वहीं दूसरी और उनके अपने कर्मचारी स्थानीय लोगों के प्लाट में गंदगी डाल रहे हैं।लेकिन उनको नजर अंदाज कर दिया गया।निगम के कर्मचारी ही कर्मठ,जुझारू,बहुत ईमानदार छवि के मेयर की छवि को ऐसे धब्बा लगा रहे हैं।

More in उत्तराखंड

Trending News