उत्तराखंड
कोटद्वार-पौड़ी मार्ग पर हुआ सड़क दुर्घटना:हादसे में एक कि मौत एक गंभीररूप से घायल

कोटद्वार-पौड़ी मार्ग पर सड़क हादसे के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना दुगड्डा चौकी क्षेत्र में पुल के पास हुई।जानकारी के अनुसार पौड़ी से कोटद्वार की ओर जा रही बस और कोटद्वार से पौड़ी की ओर जा रही बाइक के बीच टक्कर हो गई।हादसे के बाद दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को 108 एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।अस्पताल में उपचार के दौरान बाइक सवार 38 वर्षीय जितेंद्र सिंह गोसाईं निवासी नई दिल्ली को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।वहीं बाइक पर सवार देवेंद्र सिंह चौहान निवासी पौड़ी की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर कोटद्वार रेफर किया गया है।पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिए है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
