उत्तराखंड
धामी सरकार के खिलाफ यूकेडी ने खोला मोर्चा “बंद करो अत्याचार” के नारों से गूंजा कोटद्वार

कोटद्वार तहसील परिसर में आज यूकेडी कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। महानगर अध्यक्ष जगदीपक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की।यूकेडी का आरोप है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था कमजोर हो चुकी है और भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है।“उत्तराखंड क्रांति दल हमेशा से जनता की आवाज उठाता रहा है। आज जो हालात बन रहे हैं, उससे साफ है कि कानून व्यवस्था ठीक नहीं है। अगर यही स्थिति रही, तो आने वाले समय में आंदोलन और तेज होगा।”कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगडती जा रही है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।यूकेडी ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द सुधार नहीं हुआ, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
