उत्तराखंड
नशे में ड्राइविंग करना पड़ा भारी, पौड़ी पुलिस ने किए 5 वाहन सीज,लाइसेंस होंगे निरस्त




पौड़ी। जनपद में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। 08 मई 2026 को सभी थाना क्षेत्रों में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की गई।
कोटद्वार पुलिस ने शराब पीकर वाहन चला रहे 5 चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उनके वाहन सीज कर दिए। इनमें एक चालक पौड़ी क्षेत्र से और चार कोटद्वार क्षेत्र से शामिल हैं। साथ ही संबंधित चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
इसके अलावा विशेष अभियान के तहत रैश ड्राइविंग, ओवरस्पीड, मोबाइल फोन का प्रयोग करते हुए वाहन चलाना और ओवरलोडिंग जैसे मामलों में 15 चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
पुलिस ने जनपदभर में कुल 82 वाहन चालकों के चालान किए हैं।
पुलिस प्रशासन ने आम जनता से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है और चेतावनी दी है कि नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
