Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

उत्तराखंड

डिजिटल इंडिया को रफ्तार: देहरादून कलेक्ट्रेट में आधुनिक सुविधाओं से लैस एनआईसी कार्यालय का उदघाटन

Ad ADVERTISEMENTS Ad

डिजिटल इंडिया मिशन को मजबूत करने की दिशा में देहरादून जिला प्रशासन ने एक अहम पहल की है। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर (एनआईसी) कार्यालय का आधुनिक सुविधाओं के साथ नवीनीकरण कर उसे नया स्वरूप दिया गया है।
इस नव-नवीनीकृत एनआईसी कार्यालय का उद्घाटन जिलाधिकारी सविन बंसल ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि एनआईसी प्रशासन की डिजिटल व्यवस्थाओं की एक महत्वपूर्ण कड़ी है और इसके आधुनिकीकरण से ई-गवर्नेंस सेवाओं को नई गति मिलेगी।
कार्यालय में किए गए सुधारों के तहत तकनीकी स्टाफ और अधिकारियों के लिए बेहतर कार्यस्थल, आधुनिक उपकरण और सुविधाएं विकसित की गई हैं। इससे न केवल कर्मचारियों की कार्यक्षमता बढ़ेगी, बल्कि आम जनता को मिलने वाली डिजिटल सेवाएं भी अधिक तेज, पारदर्शी और प्रभावी होंगी।
डीएम ने यह भी बताया कि एनआईसी की मजबूत व्यवस्था विशेष रूप से निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के संचालन में बेहद सहायक साबित होगी।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा, एसडीएम सदर कुमकुम जोशी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
एनआईसी के अधिकारियों ने जिला प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि नई सुविधाओं से कामकाज में तेजी आएगी और सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News