उत्तराखंड
5 हजार के इनामी को कोटद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार, लम्बे समय से चल रहा था फरार
कोटद्वार-कोटद्वार पुलिस ने घर में चोरी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है।
कोतवाली कोटद्वार में दर्ज चोरी के मुकदमे में आरोपी मोहम्मद आरिफ लगातार फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उसके संभावित ठिकानों पर कई बार दबिश दी, लेकिन वह पुलिस की पकड़ से दूर रहा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल की ओर से 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
पुलिस के अनुसार चोरी की वारदात में आरोपी ने अपनी कार का इस्तेमाल किया था, जिसे पुलिस पहले ही कब्जे में ले चुकी थी। बताया जा रहा है कि आरोपी अपनी कार को छुड़ाने के उद्देश्य से कोटद्वार पहुंचा था।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
