उत्तराखंड
पंचायती धर्मशाला में 60 वर्षीय ठेकेदार की मौत

कोटद्वार के झण्डाचौक स्थित हिन्दू पंचायती धर्मशाला में 60 वर्षीय सोहन लाल दुद्धपुडी की मौत हो गई। मृतक पीडब्ल्यूडी में ए ग्रेड के ठेकेदार थे।
24 अगस्त को वह अपने गांव से कोटद्वार आए थे और रात में अपने साथी हरि सिंह के साथ धर्मशाला में रुके थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस के अनुसार, मृतक को दमा और हृदय संबंधी समस्या थी और उन्हें सांस लेने में भी परेशानी थी। कमरे से पासबुक, चेकबुक, मोबाइल फोन और 14 हजार रुपये नकद मिले हैं। मौके पर कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया पुलिस को किसी अपराध के तथ्य नहीं मिले हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
