Connect with us

उत्तराखंड

गुलदार को रेस्क्यू करते समय दो वन कर्मियों को किया घायल, उपचार के लिए भेजा जिला अस्पताल

Ad ADVERTISEMENTS

कोटद्वार/पौड़ी गढ़वाल-पौड़ी तहसील के मासौं तल्ला गांव में गुरुवार सुबह करीब 5 बजे एक गुलदार अर्जुन सिंह के मुर्गीबाड़े में घुस गया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गुलदार को ट्रैंकुलाइज कर रेस्क्यू करने की कार्रवाई शुरू की।
रेस्क्यू के दौरान ट्रैंकुलाइजेशन का असर कम होने पर गुलदार ने दो वन आरक्षियों पर हमला कर दिया, जिसमें दोनों घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया है।
डीएफओ महातिम यादव ने बताया कि गुलदार की उम्र करीब एक वर्ष आंकी गई है। गुलदार को दोबारा ट्रैंकुलाइज कर सुरक्षित पिंजरे में कैद करने के लिए वन विभाग की टीम मौके पर रेस्क्यू अभियान चला रही है।

More in उत्तराखंड

Trending News