उत्तराखंड
चेक बाउंस मामले में फरार वन विभाग का कर्मचारी गिरफ्तार, कोटद्वार पुलिस ने न्यायालय में किया पेश

कोटद्वार पुलिस ने चेक बाउंस के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे वन विभाग के कर्मचारी को गिरफ्तार किया है।पुलिस के मुताबिक न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।कोटद्वार पुलिस ने नंदपुर मवाकोट से जितेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया। जितेंद्र सिंह वन विभाग में वाहन चालक के पद पर तैनात है और वर्तमान में पाखरों रेंज, स्नेह रोड कोटद्वार में कार्यरत है।वह चेक बाउंस के मामले में काफी समय से फरार चल रहा था।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
