Connect with us

उत्तराखंड

अवैध शराब के लिए मशहूर होता जा रहा कोटद्वार,ढाबे में बोतल से पव्वा भरने का वीडियो वायरल,जिम्मेदार विभाग ने झाड़ा पल्ला

Ad ADVERTISEMENTS

-लिखित में दो शिकायत, बोले आबकारी अधिकारी

कोटद्वार। जनपद पौड़ी गढ़वाल का कोटद्वार शहर अक्सर किसी न किसी बात को लेकर सुर्खियों में रहता है। अवैध शराब की खुलेआम हो रही बिक्री के बाद आबकारी महकमे के दावों की पोल खुलती जा रही है। ढाबे में बोतल से पव्वा भरने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, कोटद्वार में काफी लंबे समय से अवैध शराब की बिक्री जारी है, पुलिस विभाग भी समय-समय पर इन शराब तस्करों पर कार्रवाई करता है, लेकिन जिम्मेदार विभाग चैन की नींद सोया हुआ है। आज कोटद्वार के कौड़िया स्थित सैनी ढाबे में जब एक व्यक्ति पहुंचा तो उसने वहां बोतल से पव्वा भरने के दौरान एक वीडियो बना ली। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

इस संबंध में जब कोटद्वार के आबकारी निरीक्षक खजान सिंह से वार्ता करनी चाही, तो उन्होंने इस मामले में कोई भी बयान न देने की बात कही। साथ ही कहा कि यदि आप कार्रवाई चाहते हैं तो लिखित शिकायत दर्ज करा दें, जिसके बाद कोई कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

आबकारी अधिकारी के इस बयान से यह साफ हो गया है कि अधिकारी कार्यालयों में बैठकर केवल कुर्सियां ही तोड़ रहे हैं और ढाबों में खुलेआम अवैध शराब की बिक्री हो रही है।सूत्रों के मुताबिक कोटद्वार के कई ढाबों से सुबह से लेकर शाम तक शराब परोसे जाने का सिलसिला जारी रहता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखंड

Trending News