Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

Uncategorized

सुहागनों ने करवाचौथ पर की जमकर खरीदारी

Ad


कोटद्वार-करवाचौथ के आते ही बाजार की रौनक लौट आई। महिलाओं ने जमकर खरीदारी की बताते चले की करवाचौथ के अवसर पर महिलायें सुबह से ही व्रत रखती हैं और रात को चांद को जल देकर व पति का चेहरा देखने के बाद ही पति के हाथ से जल पीकर व्रत तोडती हैं।

सुहागनें ये व्रत अपने पति की लम्बी आयु के लिये रखती हैं।वही करवाचौथ से कुछ दिन पूर्व से ही महिलायें खरीदारी शुरू कर देती हैं।जिससे बाजारो में जहां भी देखो महिलाओं की भीड नजर आती है।महिलायें पार्लर से मेंहदी लगवाती और नये कपडों की खरीदारी जमकर करती हैं बाजार मे काफी रोनक है। महिलाओ द्वारा काफी खरीदारी की जा रही है। 

More in Uncategorized

Trending News