उत्तराखंड
जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान की नई पहल से संवरेगा बोक्सा जनजाति के बच्चों का भविष्य
कोटद्वार-कोटद्वार नगर निगम के मेयर के कार्यालय में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों के साथ एक बैठक ली।जिसमें जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने बोक्सा जनजाति के बच्चों के लिए एक नई पहल की है।जिसमे उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए एक बच्चे को गोद लेने की बात कही।जिलाधिकारी ने बोक्सा जनजाति के बच्चों का भविष्य सुधारने का बीड़ा उठाया है।

बोक्सा जनजाति के बच्चों से वार्ता कर उनको सरकारी नौकरी का महत्व समझाया ओर उनकी काउंसलिंग भी की….साथ ही बच्चों को किसमें रुचि है उनसे बात करके जानकारी ली।बच्चों ने भी जिलाधिकारी से सहज होकर बात की।
इसमें 29 बच्चे लिए गए हैं।इनमें 29 लड़के-लड़कियां शामिल हैं।जिलाधिकारी की बोक्सा जनजाति के बच्चों को पढाई में मदद करना सराहनीय कार्य है।उनकी इस पहल से उन बच्चों का भविष्य सुधर सकता है।वही एक छात्रा ने बताया कि हमें डीएम सर का सहयोग मिलने से हमारा भविष्य संवर जाएगा।




