Connect with us

उत्तराखंड

कार चालक ने कई गाड़ियों को ठोका,बताया जा रहा चालक नशे में था धुत्त,देंखे वीडियो

Ad ADVERTISEMENTS Ad

कोटद्वार-कोटद्वार में कुछ देर पहले स्टेशन रोड पर एक कार द्वारा कई वाहनों को ठोकने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहा देखा कि कार चालक ने कई वाहनों को ठोकते हुए नुकसान पहुंचाया है।गनीमत रही कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।किसी की जान भी जा सकती थी।जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने कार चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि कार चालक नशे में धुत्त बताया जा रहा है।जिसकी पुष्टि के लिए पुलिस उसका मेडिकल करा रही है।यह घटना रात करीब 8 बजे की है।

स्टेशन रोड से झंडाचौक जाते हुए एक कार चालक ने कई वाहनों को ठोकते हुए नुकसान पहुंचाया। जिसके बाद पुलिस द्वारा ड्राइवर को हिरासत में लिया गया।

More in उत्तराखंड

Trending News