Connect with us

उत्तराखंड

पर्यटन स्थलों की मर्यादा पर पुलिस सख्त; कोटद्वार में सघन चेकिंग अभियान, काटे चालान

Ad ADVERTISEMENTS Ad

कोटद्वार में पर्यटन स्थलों की मर्यादा बनाए रखने और हुड़दंगियों पर कड़ी नजर रखने के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है। खासकर सप्ताहांत और छुट्टियों के दौरान बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्कता बरत रहा है। इसी क्रम में विभिन्न स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जहां यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई की गई।अभियान के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले चार वाहन चालकों के चालान किए गए। इसके अलावा यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों को चेतावनी देते हुए नियमों का पालन करने की हिदायत भी दी गई। पुलिस ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन बनाए रखने, यातायात नियमों का पालन करने और पर्यटन स्थलों की गरिमा बनाए रखने की अपील की है।पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और पर्यटन स्थलों पर सुरक्षित एवं सकारात्मक वातावरण सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड