पौड़ी
पौड़ी गढ़वाल में यातायात नियमों पर कड़ा पहरा: लापरवाही पर सीधे चालान के निर्देश
पौड़ी गढ़वाल में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में साफ निर्देश दिए गए कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई करते हुए चालान अभियान तेज करने के निर्देश दिए गए। साथ ही अवैध पार्किंग हटाने, रात्रि गश्त बढ़ाने और सीसीटीवी के जरिए चालान की व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया गया।
गांधी पार्क में ट्रैफिक सेफ्टी पार्क बनाने और आम लोगों को फर्स्ट एड प्रशिक्षण देने की भी योजना बनाई गई, ताकि दुर्घटना के समय तुरंत मदद मिल सके।
इसके अलावा सड़कों के गड्ढे भरने, दुर्घटना संभावित स्थलों की पहचान करने और चारधाम मार्गों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए गए।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
