Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

उत्तराखंड

सालों से बुजुर्ग रविन्द्र सिंह की अमल दारामद प्रकरण को दबाए बैठे सदर राजस्व कानूनगो राहुल देव को किया निलम्बित

Ad ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून-डीएम बंसल की अदालत में गरीब जनता को परेशान करने वालों की खैर नहीं। जिलाधिकारी सविन बंसल ने ओदशों की अवहेलना व शासकीय कार्यों की पत्रावली वर्षों से लम्बित रखने पर सम्बधित राजस्व कानूनगो को निलम्बित कर दिया है।इससे लापरवाही करने वाले कार्मिकों को भी सबक मिलेगा।जो भी सरकारी कर्मचारी लापरवाही करता पाया जायेगा उसको बख्शा नहीं जाएगा।जिलाधिकारी के इस फैसले से मनमानी करने वाले कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है ओर निलम्बन का डर सताने लगा है।


जनता दरबार मे गांधी रोड निवासी रविन्द्र सिंह ने डीएम से फरियाद लगाकर बताया कि उनकी भूमि का धारा 28 अन्तर्गत 16 मई 2018 को कलेक्टर ने आदेश पारित किये थे ओर तहसील से परवाना प्राप्त किया था।जिसे आरके द्वारा आर-6 में 2023 में दर्ज करा दिया था तथा दिसम्बर 2023 में कानूनगो माजरा को प्राप्ति करा दिया था।तहसील के चक्कर लगाने के बाद भी अभी तक क्रियान्वयन नक्शा दुरूस्ती नही किया गया है।डीएम ने सम्बन्धित राजस्व कानूनगो राहुल देव को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है।

More in उत्तराखंड

Trending News