उत्तराखंड
डीएलआरसी बैठक में बैंकिंग योजनाओं और ऋण वितरण की प्रगति की समीक्षा


हरिद्वार के कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय बैंकिंग समीक्षा और समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव गुप्ता ने की।
बैठक में विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत ऋण आवेदन, ऋण स्वीकृति और ऋण वितरण की समीक्षा की गई। इसके अलावा कृषि, एमएसएमई और अन्य प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में ऋण प्रवाह पर भी चर्चा की गई।
अपर जिलाधिकारी ने सभी बैंकों और संबंधित विभागों को पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और ऋण प्रस्तावों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -




