Connect with us

उत्तराखंड

3.31 करोड़ की लागत से गब्बर सिंह कैंप में बनेगा 36 मीटर स्पान डबल लेन सेतु, सैनिकों और क्षेत्रवासियों को मिलेगी राहत

Ad ADVERTISEMENTS Ad

कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के गब्बर सिंह कैंप में जल्द ही 36 मीटर स्पान डबल लेन सेतु का निर्माण किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 3 करोड़ 31 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।वर्ष 2023 की आपदा में पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद क्षेत्र के लोगों और सैनिकों को आवागमन में कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। अब इस परियोजना के पूरा होने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ गब्बर सिंह कैंप में तैनात हजारों सैनिकों को भी इसका लाभ मिलेगा।विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में बेहतर आधारभूत सुविधाओं का विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस सेतु के निर्माण से क्षेत्र में आवागमन अधिक सुरक्षित और सुगम होगा।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News