Connect with us

उत्तराखंड

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर जिलाधिकारी ने रखा दो मिनट का मौन, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Ad ADVERTISEMENTS

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पौड़ी जिला मुख्यालय में जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया सहित अधिकारियों और कर्मचारियों ने भारत विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
जिलाधिकारी ने कहा कि भारत विभाजन देश के इतिहास का बेहद पीड़ादायक अध्याय है। यह दिवस उन लाखों लोगों के संघर्ष, पीड़ा और बलिदान को याद करने का अवसर है, जिन्होंने विभाजन के दौरान अपनों को खोया और विस्थापन का दर्द झेला।
उन्होंने कहा कि इतिहास से सीख लेते हुए समाज में शांति, सद्भाव, एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करना जरूरी है। अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाए रखने का संकल्प भी लिया।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News