Connect with us

उत्तराखंड

कोटद्वार के सफाई कर्मी की हुई तबियत खराब,ठेकेदार की बेरुखी देख भड़के लोग!

Ad ADVERTISEMENTS

कोटद्वार-कोटद्वार नगर निगम ने सफाई का ठेका एक प्राइवेट कम्पनी को दिया हुआ है।कम्पनी में लगे सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य का भी ख्याल रखना कम्पनी की जिम्मेदारी बनती है।आज सुबह बड़ी लापरवाही सामने आई है।नजीबाबाद रोड पर एक सफाई कर्मी सफाई करने गया और वहां पर उसकी तबियत खराब हो गई।सफाई कर्मी की तबियत खराब की सूचना साथ वालों ने अपने साथियों को दी।सफाई कर्मी काफी देर तक वही पड़ा रहा।


लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी वहाँ कोई नहीं आया ओर अस्पताल ले जाओ कह कर पल्ला झाड़ लिया।सफाई कर्मियों के साथ ऐसे रवैये से कुछ लोगों ने नाराजगी भी व्यक्त की है।

वही इस पूरे मामले में डेजी सेमुअल का कहना है कि यह सफाई कर्मी हमारी रीढ़ की हड्डी होते हैं।जिनके बिना सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो जाती है।पूर्व के नगर आयुक्त के द्वारा पहली बार इनके लिए स्वास्थ्य शिविर लगवाया गया था।इनके स्वास्थ्य का ध्यान रखना कम्पनी की जिम्मेदारी बनती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखंड

Trending News