उत्तराखंड
कोटद्वार थाने में पीस कमेटी की बैठक,ईद पर कानून व्यवस्था बनाए रखने और अफवाहों से बचने के दिये निर्देश….

ईद पर्व को लेकर पौड़ी पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है। आगामी त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में समन्वय बैठकों का आयोजन किया गया
कोटद्वार में क्षेत्राधिकारी अस्मिता ममगाई ने सीएलजी सदस्यों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय गणमान्य लोगों के साथ बैठक कर ईद को भाईचारे,शांति और आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।
बैठक में लोगों से साफ कहा गया कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखें, किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और सामाजिक एकता को मजबूत करें।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
