उत्तराखंड
पंचायत चुनाव की पुरानी रंजिश में बीच सड़क पर भिड़े दो पक्ष, पुलिस ने 4 को दबोचा!

कोटद्वार में पंचायत चुनाव की पुरानी रंजिश और सड़क पर वाहन खड़ा करने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला पुलिस तक पहुंच गया।
बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से ही पंचायत चुनाव को लेकर रंजिश चली आ रही थी। इसी दौरान बीच सड़क वाहन खड़ा करने को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई और मौके पर शांति व्यवस्था प्रभावित होने लगी।
सूचना मिलते ही कोतवाली कोटद्वार पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए शांति भंग की आशंका के चलते चार लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने सभी के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए आगे की वैधानिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी विवाद की स्थिति में कानून को अपने हाथ में न लें और आपसी सौहार्द बनाए रखें।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
