उत्तराखंड
कोटद्वार में सामाजिक संस्थाओं ने किया शरबत वितरण,राहगीरों को मिली गर्मी से राहत


उत्तराखंड में ही नही पूरे देश में सूरज आग उगल रहा है।चिलचिलाती धूप से लोग झुलस रहे है।कोटद्वार में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने आज अलग-अलग स्थानों पर लोगों को राहत पहुंचाने के लिए ठंडे शरबत का वितरण किया गया।झंडा चौक पर मस्त मॉर्निंग,स्टेशन पर भारत विकास परिषद व लाल बत्ती पर अन्य संगठन ने राहगीरों,मजदूरों और बाजार में आने-जाने वाले लोगों को शरबत वितरण किया जा रहा है।भीषण गर्मी के बीच इस पहल को लोगों ने सराहा और कहा कि ऐसे प्रयास गर्मी में बड़ी राहत देने का काम करते हैं।शरबत वितरण के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने इसका लाभ उठाया और आयोजन करने वालों का आभार जताया…साथ ही पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक के गिलासों का इस्तेमाल नही किया और प्रयास रहा कि सड़क पर कूड़ा न फैले ओर स्वयं संगठन वाले सड़क पर फैले गिलासों को उठाकर कूड़ेदान में डालते नजर आए।जिससे शहर में सफाई व्यवस्था भी बनी रहे।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
