Connect with us

उत्तराखंड

तबाही के एक साल बाद संवरी जिंदगी: सैंजी के प्रभावित परिवारों को मिला सुरक्षित घर।

Ad ADVERTISEMENTS

सैंजी गांव… जहां पिछले साल आई आपदा ने कई परिवारों का आशियाना छीन लिया था… आज वहीं फिर उम्मीदों का घर बस गया है।6 अगस्त की भीषण आपदा में 16 परिवार बेघर हो गए थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर सरकार और जिला प्रशासन ने राहत और पुनर्वास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए सभी प्रभावित परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई।जिन 7 परिवारों की जमीन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी… उनके लिए एसडीआरएफ विस्थापन मद से 4 लाख 25 हजार रुपये की अतिरिक्त सहायता देकर नए मकान तैयार कराए गए… और अब प्रभावित परिवारों को नया आशियाना मिल चुका है।प्रभावित परिवारों का कहना है कि सरकार की मदद से उन्हें फिर से सुरक्षित घर और नई जिंदगी की उम्मीद मिली है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News