उत्तराखंड
खबर का असर,खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर 5,000 का जुर्माना;फोटो/वीडियो 8126796061 पर भेजें और पाएं इनाम…
खबर का हुआ असर केदार दर्पण में कल निगम के सफाई कर्मियों के द्वारा खाली प्लॉट में कूड़ा डालने की खबर लगाई थी।जिसके बाद नगर निगम अब पूरी तरह नींद से जाग गया है।शहर की सड़कों,नालों और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने वालों पर सख्ती करते हुए निगम ने नई पहल शुरू की है।अब यदि कोई व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर कूड़ा फेंकते हुए दिखाई देता है और उसकी स्पष्ट फोटो या वीडियो नगर निगम को भेजी जाती है, तो सूचना देने वाले नागरिक को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।वहीं नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति पर नगर निगम अधिनियम के तहत 5,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा।नगर आयुक्त पी.एल. शाह ने बताया कि स्वच्छ शहर बनाना केवल निगम की जिम्मेदारी नहीं है,बल्कि इसमें आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी भी आवश्यक है।उन्होंने कहा कि कई लोग सफाई व्यवस्था के बावजूद खुले में कूड़ा फेंककर शहर की सुंदरता को नुकसान पहुंचाते हैं और बीमारियों का खतरा बढ़ाते हैं।उन्होंने बताया कि इसके लिए नगर निगम ने अपना आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर *8126796061* जारी किया है।नागरिक इस नंबर पर कूड़ा फेंकते हुए व्यक्ति की स्पष्ट फोटो या वीडियो भेज सकते हैं, जिसमें पहचान स्पष्ट रूप से दिखाई दे।नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि सत्यापन के बाद दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी और सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। सफल सूचना पर नागरिक को 300 रुपये की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी।नगर निगम का मानना है कि इस पहल से शहर में स्वच्छता व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा लोग सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने से बचेंगे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
