उत्तराखंड
चेक बाउंस के 5 मामलों में फरार ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

कोटद्वार पुलिस ने अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चेक बाउंस के 5 मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे ग्राम विकास अधिकारी मनीष जुयाल को गिरफ्तार किया है।न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट कोटद्वार में विचाराधीन चेक बाउंस के पांच मामलों में मनीष जुयाल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे 22 अगस्त को गुमखाल, पौड़ी गढ़वाल से गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपी मनीष जुयाल, पुत्र दिनेश चंद्र जुयाल, निवासी अपर कॉलोनी, नजीमाबाद, कोटद्वार है। पुलिस के मुताबिक वारंटी को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जाएगा।कार्रवाई में उपनिरीक्षक वेद प्रकाश, उपनिरीक्षक किशन दत्त शर्मा, कांस्टेबल चंद्रपाल और होमगार्ड कुलदीप शामिल रहे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
