Connect with us

उत्तराखंड

लैंसडाउन डिवीजन की कोटद्वार रेंज की पनियाली बीट में दो हाथियों के बीच हुए आपसी संघर्ष में मखना हाथी की मौत

Ad ADVERTISEMENTS Ad

कोटद्वार-लैंसडाउन डिवीजन की कोटद्वार रेंज की पनियाली बीट में दो हाथियों के बीच हुए आपसी संघर्ष में एक मखना हाथी की मौत हो गई.रविवार कों वन विभाग के कर्मचारियों कों ग्रामीणों ने सूचना दी कि पनियाली बीट के जंगलों में दो हाथियों के बीच आपसी संघर्ष ही रहा है,

सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी मौक़े पहुँचे लेकिन तब तक तस्कर हाथी अपने दांतों से मखना हाथी के शरीर पर कई वार कर चुका था, जिससे उसकी मौत हों गई. बाद में वन विभाग ने पशु चिकित्सकों की टीम से हाथी का पोस्टमॉटम करवाने के बाद शव कों जंगल में ही दबा दिया गया है।

More in उत्तराखंड