Connect with us

उत्तराखंड

कोटद्वार पुलिस ने 36 लाख की स्मैक के साथ 2 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार”

Ad ADVERTISEMENTS Ad

कोटद्वार में एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस लगातार नशा तस्करों पर कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के दौरान पुलिस और सीआईयू की संयुक्त टीम चेकिंग कर रही थी।रेलवे फाटक से कौड़िया कैंप की ओर मजार गेट के पास दो युवक संदिग्ध अवस्था में घूमते मिले।
पुलिस ने दोनों की तलाशी ली तो उनके कब्जे से 60-60 ग्राम यानी कुल 120 ग्राम स्मैक बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 21 वर्षीय सोहेल और 20 वर्षीय साहिब, निवासी हरिद्वार के रूप में हुई है। बरामद स्मैक की कीमत करीब 36 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया है। वहीं पूछताछ के आधार पर पुलिस अब नशे की सप्लाई चेन और इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड