Connect with us

उत्तराखंड

अस्पताल की जर्जर दीवार के निरीक्षण के दौरान डॉक्टर की मलबे में दबकर मौत

Ad ADVERTISEMENTS Ad
चमोली जिले के नारायणबगड़ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की दीवार गिरने से मौत हो गई। अस्पताल के आवासीय भवन के पीछे क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार की मरम्मत का निरीक्षण करने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद अस्पताल के कर्मचारियों ने तुरंत उन्हें मलबे से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
यह हादसा उत्तराखंड की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और सरकारी अस्पतालों की जर्जर होती आधारभूत सुविधाओं पर भी सवाल खड़े करता है। वहीं, अस्पताल परिसर में क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार को लेकर भी गंभीर लापरवाही सामने आई है।
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड