Connect with us

उत्तराखंड

लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग बनाने को मिली हरी झंडी,जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य शुरू

Ad ADVERTISEMENTS Ad

कोटद्वार में लंबे समय से इंतजार में रही लालढांग–चिल्लरखाल मोटर मार्ग परियोजना अब जल्द धरातल पर उतरती नजर आ रही है। उच्चतम न्यायालय से सड़क निर्माण पर लगी रोक हटने के बाद वन विभाग ने लोक निर्माण विभाग यानी PWD को इस परियोजना की कार्यदायी संस्था नामित कर दिया है।यह सड़क कोटद्वार को हरिद्वार और देहरादून से बेहतर तरीके से जोड़ने का काम करेगी। साथ ही पर्यटन, व्यापार, स्थानीय रोजगार और क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि यह क्षेत्र की जनता की वर्षों पुरानी मांग थी, जिसे पूरा करने के लिए लगातार प्रयास किए गए। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी का आभार जताते हुए कहा कि राज्य सरकार ने उच्चतम न्यायालय में इस परियोजना का प्रभावी पक्ष रखा, जिसके बाद सड़क निर्माण पर लगी रोक हट सकी।उन्होंने विश्वास जताया कि सभी आवश्यक औपचारिकताएं समयबद्ध तरीके से पूरी कर जल्द ही सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा, जिससे क्षेत्र की जनता को सुरक्षित, सुगम और तेज आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।लालढांग–चिल्लरखाल मोटर मार्ग का मामला काफी लंबे समय से न्यायालय और विभिन्न विभागीय प्रक्रियाओं में लंबित था। अब सड़क निर्माण का रास्ता साफ होने से क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी उम्मीद पूरी होती नजर आ रही है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड