Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

उत्तराखंड

देहरादून में”वर्ल्ड स्टैंडर्ड्स डे” पर आयोजित कार्यक्रम में कोटद्वार के दो सर्राफा व्यापारियों अभिषेक व गुरबचन को मिला भारतीय मानक ब्यूरो का अवॉर्ड

Ad ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून/कोटद्वार-देहरादून में भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा ‘World Standards Day’ पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने स्कूली छात्रों से भारतीय मानक ब्यूरो के बारे में वार्ता की।भारतीय मानक ब्यूरो के द्वारा 22,000 से अधिक उद्योगों के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों की गुणवत्ता और सेवाओं को भी नई ऊँचाइयों पर ले जा रहे हैं।

जिससे सेवाएं अधिक प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुँच पा रही हैं।हाउस ऑफ हिमालयाज”के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कोटद्वार के दो सर्राफा व्यापारियों को देहरादून में भारतीय मानक ब्यूरो के अवार्ड से सम्मानित किया गया।सर्राफा व्यापारी अभिषेक अग्रवाल व गुरबचन सिंह को खरा सोना बेचने पर सम्मान मिला।पौड़ी गढ़वाल में लगभग 3 से 4 व्यापारियों को यह अवॉर्ड दिया गया है।सरकार प्रदेश के उत्पादों को निरंतर गुणवत्तापरक बना रही है, जिसका परिणाम है कि प्रदेश में निर्मित उत्पादों की मांग तेजी से बढ़ रही है।

More in उत्तराखंड

Trending News