Connect with us

उत्तराखंड

अमोठा-एकेश्वर रोड पर अवैध शराब की सप्लाई का भंडाफोड़, BDC सदस्य समेत दो तस्कर 8 पेटी शराब के साथ गिरफ्तार

Ad ADVERTISEMENTS

पौड़ी जिले के अमोठा एकेश्वर रोड़ पर चंडीगढ़ ब्रांड की अवैध शराब की सप्लाई करते हुए एक क्षेत्र पंचायत सदस्य को आबकारी विभाग की टीम ने रंगे हाथ धर दबोचा है…आबकारी विभाग ने 8 पेटी अवैध शराब के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है…28 वर्षीय युवक मुकेश गुसाईं के साथ ही कल्जीखाल ब्लॉक के एक बीडीसी मेंबर रोहित अंथवाल को आबकारी विभाग ने अवैध शराब और एक कार के साथ मौके से गिरफ्तार किया है..आबकारी विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि शराब तस्कर लंबे समय से पहाड़ों में अवैध शराब की सप्लाई कर रहे थे।दोनों आरोपियों को कोटद्वार पुलिस हिरासत में रखा गया है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News