उत्तराखंड
लालढांग रेंज के पापी डांडा में आपसी संघर्ष में 4 वर्षीय गुलदार की मौत, पोस्टमार्टम के बाद निस्तारण

लैंसडौन वन प्रभाग की लालढांग रेंज के दक्षिणी पापी डांडा सेकेंड बीट में एक गुलदार मृत अवस्था में मिला। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार मृत गुलदार की उम्र करीब चार साल थी। शव की जांच में उसके शरीर पर ऐसे निशान मिले, जिससे दूसरे गुलदार के साथ भिड़ंत की आशंका जताई गई। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया।पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद वन विभाग ने नियमानुसार शव को नष्ट कर दिया। वन विभाग की टीम ने मामले में सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
