उत्तराखंड
कोटद्वार में सोने के नाम पर बड़ा खेल? रील में कुछ, दुकान पर कुछ और।

कोटद्वार में रील बनाकर दुकानदार बनाकर ग्राहकों को लूटने का काम कर रहे हैं।सोने के भाव पहले ही आसमान छू रहे हैं ऐसे में दुकानदार ग्राहकों को लूटने से परहेज नहीं कर रहे।अपने प्रचार प्रसार के लिए रील बनवाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की जा रही है।जो दुकानदार को अधिकार है लेकिन रील में कुछ और ग्राहक से कुछ ओर बात मोलभाव किया जाता है।ग्राहक रील में लुभावने प्रचार देखकर ग्राहक भरोसा करके खरीदारी करने जाते हैं और दुकानदार ग्राहक से मनमाने दाम वसूल रहे हैं।एक मामला सामने आया जिसमें सोने के दाम देखकर होश उड़ जाएंगे।100 मिलीग्राम की लौंग का मेकिंग चार्ज 100% से भी ऊपर लिया गया है और ग्राहक को अच्छे से चूना लगा रहे है।ग्राहक को बहुत ज्यादा जानकारी नहीं होने के कारण कुछ नहीं बोल पाता है। कच्चे बिल पर जीएसटी भी ली जा रही है।वही कुछ दुकानदार 18 कैरेट के सोने को 22 में बता कर बेच रहे हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
