Connect with us

उत्तराखंड

कोटद्वार तहसील क्षेत्र के अंतर्गत कांडाखाल जवाड़ गांव में गुलदार ने 34 वर्षीय महिला को बनाया निवाला

Ad ADVERTISEMENTS Ad

कोटद्वार-कोटद्वार तहसील क्षेत्र के अंतर्गत कांडाखाल जवाड़ गांव में गुलदार ने एक महिला को निवाला बना डाला।कांडा खाल के जवाड़ गांव में लगभग साढ़े चार बजे गुलदार ने जंगल में बकरी चरा रही 34 वर्षीय लता देवी पर घात लगाकर हमला कर दिया।गुलदार के हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।


घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।पहाड़ों में इस तरह की घटनाएं आये दिन होती रहती हैं।लेकिन सरकार किसी की भी रही हो किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया और अक्सर पहाड़ो में रहने वाले किसी न किसी जंगली जानवर का शिकार बनते आ रहे हैं।

More in उत्तराखंड