Connect with us

उत्तराखंड

रिखणीखाल पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार हुआ नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी।

Ad ADVERTISEMENTS

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, 29 जून को रिखणीखाल निवासी एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पीड़िता के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की संलिप्तता की पुष्टि हुई।
इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 30 जून को आरोपी देवराज नेगी, निवासी रथुवाढाब, रिखणीखाल, को कोटद्वार के हनुमान चौक, शिवपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, इस मामले में पुलिस का कहना है कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों पर सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News