Connect with us

कोटद्वार

कोटद्वार: जानकी नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में छात्र संसद का भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

Ad ADVERTISEMENTS

कोटद्वार के जानकी नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आज छात्र संसद और कन्या भारती का शपथ ग्रहण समारोह बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जसवंत सिंह, विशिष्ट अतिथि रेणु बिष्ट, पूर्व छात्र परिषद अध्यक्ष प्रदीप कुकरेती और प्रधानाचार्य मनोज कुकरेती ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
इसके बाद आचार्य रोहित बलोदी के संचालन में छात्र संसद के पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। प्रधानमंत्री पद की शपथ कनुप्रिया ने ली, जबकि उप प्रधानमंत्री आयुष रावत बनाए गए। सेनापति की जिम्मेदारी उमंग और आदित्य को सौंपी गई, वहीं उप सेनापति के रूप में आराध्या बिष्ट ने शपथ ग्रहण की।
कार्यक्रम में विद्यालय के विभिन्न विभागों के छात्र प्रमुखों और उप प्रमुखों को भी जिम्मेदारियां दी गईं। समाचार विभाग, पुस्तकालय विभाग, चिकित्सा विभाग, प्रतियोगिता एवं पुरस्कार विभाग सहित कई विभागों के छात्र-छात्राओं ने अपने पद की शपथ ली। सभी पदाधिकारियों को विभागीय बैज और पत्रक भी प्रदान किए गए।
समारोह के अंत में अतिथियों और शिक्षकों ने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए नेतृत्व, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के कई शिक्षक, कर्मचारी और छात्र मौजूद रहे।

Continue Reading
You may also like...

More in कोटद्वार

Trending News