Connect with us

उत्तराखंड

कोटद्वार में पेयजल संकट को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में, जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी ने की समीक्षा”

Ad ADVERTISEMENTS Ad

कोटद्वार में पेयजल संकट को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी ने जल संस्थान अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न क्षेत्रों की पेयजल व्यवस्था की समीक्षा की।
रिपोर्ट में गाड़ीघाट, पनियाली, सिताबपुर, लालपुर और पदमपुर सुखरो समेत कई इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित होने और कम दबाव की समस्या सामने आई। अधिकारियों ने बताया कि गिंवई स्रोत की खराब मोटर को ठीक कर जलापूर्ति दोबारा शुरू कर दी गई है।
वहीं कुछ क्षेत्रों में जलस्तर कम होने के कारण ऊपरी मंजिलों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। प्रभावित इलाकों में टैंकरों के जरिए पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रशासन ने अधिकारियों को लापरवाही न बरतने और जल्द समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड